Posts

Showing posts from February, 2019

सरहदे !!

Image
सरहदे !! जवानों के प्राणों के बलिदान की कहानी है,   ये सरहदे। इंसानो के हैवानियत की निशानी है,   ये सरहदे।।  कई घरो के तबाही की कारण है, ये सरहदे।।। आखिर क्यूँ है?? ये सरहदे।।१।। कभी सोचता हूँ , मातृभूमि के रक्षण की प्रतीक है,  ये सरहदे। कभी सोचता हूँ विजय-पराजय के लिए लड़ी जाने वाली रण भूमी है, ये सरहदे।। आखिर क्यूँ है?? ये सरहदे।।२।। जवानों के शरीर से बहे कतरे-कतरे रक्त की कर्जदार है, ये सरहदे। कभी सोचता हूँ , बंदिश-ए-इख़्तियार का अन्जाम है, ये सरहदे।। आखिर क्यूँ है?? ये सरहदे।।३।। कभी सोचता हूँ , मानव द्वारा निर्मित शांति-अमन की प्रतीक है, ये सरहदे। कभी सोचता हूँ , खुदा द्वारा दिया गया खूबसूरत-सा नज़्म है , ये सरहदे।। आखिर क्यूँ है?? ये सरहदे।।४।। कायनात में लोगो के अधूरी मुराद की तशरीह है, ये सरहदे। धरती माता के सीने पर खिंची हुई एक लकीर है, ये सरहदे ।। आखिर क्यूँ , क्यूँ , क्यूँ है?? ये सरहदे।।५।।                                            - गजेन्द्र सिंह                                               ✍️